केजरीवाल ने कोर्ट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज का लिया नाम, ED ने किया बड़ा दावा

ED के मुताबिक, केजरीवाल ने उन्हें बताया कि विजय नायर उन्हें नहीं बल्कि राज्य सरकार में मंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे.

ADVERTISEMENT

Delhi Chief Minister on Monday expressed disapproval of Prime Minister Narendra Modi's actions
Delhi Chief Minister on Monday expressed disapproval of Prime Minister Narendra Modi's actions
Google CTA

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ खत्म होने के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. इस बीच ED ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले मामले में पूछताछ के दौरान राज्य सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया है.