Exclusive interview: कौन होगा बिहार का अगला CM? किसकी बनने जा रही है सरकार? PK ने बता दिया पूरा मैथमेटिक्स

Exclusive Interview: बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. राजनीतिक सरगर्मी अभी से तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बिहार में फिर से सत्ता में वापसी का बड़ा दावा कर रहा है. इधर, अब तक चुनाव लड़वाने वाले प्रशांत किशोर जनसुराज पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में उतर पड़े हैं.

ADVERTISEMENT

बिहार का सीएम कौन होगा और किसकी बन रही है सरकार, पीके ने सब बता दिया.
बिहार का सीएम कौन होगा और किसकी बन रही है सरकार, पीके ने सब बता दिया.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को किया था जनसुराज पार्टी का ऐलान

point

बिहार में साल के आखिर में होना है चुनाव, पीके ने पूरा समीकरण बता दिया

point

पीके का बड़ा दावा- नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के CM नहीं रहेंगे

बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बिहार में फिर से सत्ता में लौटने का बड़ा दावा कर रहा है. इधर, अब तक चुनाव लड़वाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जनसुराज पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर पड़े हैं. वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए कन्हैया कुमार को मैदान में उतार दिया है, जो लगातार बिहार में घूम-घूमकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं.