मैं अभिभूत हुआ… राहुल गांधी के साथ केदारनाथ में साथ रहे मशहूर प्रोफेसर ने बताया एक्सपीरियंस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिनों के लिए केदारनाथ की आध्यात्मिक यात्रा पर गए तो एक से एक चीजें हुईं. यहीं उनकी मुलाकात वरुण से हुई.

ADVERTISEMENT

मैं अभिभूत हुआ... राहुल गांधी के साथ केदारनाथ में दो दिन साथ रहे मशहूर प्रोफेसर ने बताया एक्सपीरियंस
मैं अभिभूत हुआ... राहुल गांधी के साथ केदारनाथ में दो दिन साथ रहे मशहूर प्रोफेसर ने बताया एक्सपीरियंस
google news

Rahul Gandhi Kedarnath trip: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिनों के लिए केदारनाथ की आध्यात्मिक यात्रा पर रहे. इस दौरान राहुल गांधी ने वहां बाबा केदारनाथ की पूर्जा-अर्चना की. इसके अलावा साधु-संतों, तपस्वियों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया. एक खास बात यह भी हुई कि केदारनाथ में ही राहुल गांधी और और उनके चचेरे भाई, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी की एक संक्षिप्त मुलाकात भी हो गई. देखने वालों ने दावा किया कि यह मुलाकात बड़ी गर्मजोशी से भरी रही. राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा के दौरान मशहूर भू-वैज्ञानिक और गढ़वाल विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष सरस्वती पी सती भी 5 से 7 नवंबर तक उनके साथ रहे.