Vote Vibe Survey: गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले आया ताजा सर्वे, जानिए कौन हैं सीएम की पहली पसंद?
Goa Election Survey 2027: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले Vote Vibe का ताजा सर्वे सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री की पहली पसंद से लेकर सरकार के कामकाज और वोटिंग पसंद तक कई अहम सवालों के जवाब मिले हैं. सर्वे में मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 28.8% समर्थन के साथ सीएम की पहली पसंद बने हैं, जबकि कांग्रेस के यूरी अलेमाओ 24.5% के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जानिए सर्वे के आंकड़े.
ADVERTISEMENT

Goa Election Survey 2027
गोवा में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावी ऐलान से पहले राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी अपने चरम पर है और सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक तैयारियों में जुटा हुआ है. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 विधानसभा सीटों में 20 विधानसभा सीटें जीती थी और चुनाव बाद 2 पार्टियों के समर्थन मिलने के बाद उन्होंने राज्य में अपनी सरकार बना ली थी. अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि इस बार गोवा में किसकी सरकार बन रही है? कौन होगा राज्य का अगला मुख्यमंत्री? इसी बीच वोट वाइब(Vote Vibe) ने एक ताजा सर्वे किया है, जिसके नतीजे भी सामने आ गए है. आइए विस्तार से जानते हैं गोवा के इस सर्वे में क्या-कुछ पता चला है.
