Haryana Elelction : कुमारी सैलजा ने किसके लिए कहा- 'पार्टी में कुछ लोग BJP के साथ मिलकर खेला खेलते हैं'

एक इंटरव्यू में सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा- 'हमारी पार्टी में कुछ लोग हैं, जो खेला खेलते हैं. बीजेपी के साथ मिलीभगत कर चलते हैं. मैं तो सीधी और सपाट बात कहती हूं.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: कुमारी शैलजा के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

कुमारी सैलजा ने सीएम बनने की बात पर भी जाहिर की अपनी मंशा.

point

टिकट बंटवारे पर भी कुमारी सैलजा ने कहा- दुख होता है.

हरियाणा चुनाव में प्रचार जोरों पर है. इसी बीच हरियाणा में रह-रहकर कांग्रेस पार्टी में अंदरुनी कलह की सुगबुगाहट तेज हो जा रही है. पिछले दिनों एक पूूर्व विधायक और भपेंद्र सिंह हुड्‌डा के समर्थक का वीडियो वायरल होने के बाद कुमारी सैलजा प्रदेश में दलित राजनीति को लेकर केंद्र में गईं. हालांकि इस मामले पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कई बार कई मंचों पर बयान देकर पार्टी के भीतर कलह को अंदरुनी मामला बताकर अपना दर्द भी बयां करने के साथ बीजेपी को जमकर कोस भी चुकी हैं. एक दैनिक अखबार को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर कुमारी सैलजा ने पार्टी के भीतर खेल की तरफ इशारा किया है.