यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें देगी सपा? इन जगहों पर फंस सकता है पेच
कांग्रेस उन तीनों सीटों की मांग कर रही है जो कि बीजेपी या उसके सहयोगियों के पास थी. कांग्रेस का मानना है कि सपा के साथ चुनाव लड़ने पर वे इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक सपा तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh BYpoll Election: लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस के लिए पिछली 2 बार के आम चुनाव से बेहतर रहा है. पार्टी ने इस बार के चुनाव में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतीं और अपने वोटिंग पर्सेंटेज में सुधार किया है. सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस बेहतर हुई है. इस बार कांग्रेस ने यूपी में इस बार 8 सीटें जीतीं. देश की सबसे पुरानी पार्टी 2014 आम चुनाव में दो और 2019 में सिर्फ एक सीट जीती थी.