'माफी मांगते हुए राजनीति से ले लूंगा संन्यास...' बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले MLA हुमायूं कबीर ने किया बड़ा ऐलान!
AJUP Chief Humayun Kabir News: रेजीनगर उपचुनाव के बाद AJUP प्रमुख और नौदा विधायक हुमायूं कबीर ने भावुक होकर राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं. पुलिस हिरासत से रिहाई के अगले दिन उन्होंने नौदा की जनता से माफी मांगने और विधानसभा से दूरी बनाने की बात कही. जानें हुमायूं कबीर के बड़े ऐलान और बाबरी मस्जिद विवाद की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Humayun Kabir News
पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीते कल राज्य के 2 विधानसभा सीट रेजीनगर और नंदीग्राम पर हुए उपचुनाव के बाद अब MLA हुमायूं कबीर के एक बयान ने सियासी पारा काफी हाई कर दिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने वाले और AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास के संकेत दे दिए है. बता दें कि बीते कल यानी मंगलवार को रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था, हालांकि 12 घंटे के बाद रिहा कर दिया गया था. अब इसके ही अगले दिन हुमायूं कबीर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत कर बड़ा ऐलान कर दिया है.
