7 महीने से अरेस्ट पत्रकार प्रबीर पुरकायस्थ को मिली बेल, कौन हैं ये जो आपातकाल में भी गए थे जेल?

पुरकायस्थ अभी तो UAPA के तहत जेल में थे लेकिन वो इससे पहले साल 1975 में इमरजेंसी के दौरान आंतरिक सुरक्षा रखरखाव एक्ट(MISA) के तहत भी जेल जा चुके है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

NewsClick Case: ऑनलाइन मीडिया पोर्टल न्यूजक्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को सुप्रीम कोर्ट(SC) से बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम एक्ट (UAPA) के तहत मामला चल रहा था. उन्हें राष्ट्रविरोधी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए चीन से फंडिंग लेने के मामले में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया था. तभी से वो जेल में ही थे. उनकी तरफ से गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज SC में सुनवाई हुई. जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने पुलिस को फटकार लगाते हुए तुरंत रिहाई का आदेश दिया. आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला.