कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल और बिहार ये चार स्विंग स्टेट बिगाड़ेंगे बीजेपी का खेल, आशुतोष का बड़ा दावा, समझिए  

आशुतोष ने कहा कि, चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के नेता अति उत्साहित हो गए और उनको लगा की यह चुनाव एकतरफा है और वह आसानी से चुनाव जीत जाएंगे. ओवर कॉन्फिडेंस में उन्होंने प्लान-बी नहीं बनाया. इसका खामियाजा उन्हें सीटें गवां कर भुगतना पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Senior Journalist Ashutosh: लोकसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में है. सातवें चरण का मतदान कल यानी 1 जून को होना है. चुनाव के नतीजे 4 जून को आने वाले है. कल शाम 6 बजे के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ जाएंगे. चुनाव के नतीजे आने से पहले सभी की निगाहें इसी बात पर टिकी है कि, देश में इस बार NDA या INDIA किसकी सरकार बन रही है? इसी बात को समझने के लिए न्यूजतक ने वरिष्ठ पत्रकार और राजनैतिक विश्लेषक आशुतोष से खास बातचीत की है. आइए आपको बताते हैं लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर क्या है आशुतोष का अनुमान?