सीकर में कामरेड vs बाबा की लड़ाई, अमरा राम और स्वामी सुमेधानंद में कौन पड़ रहा भारी?
नवंबर 2023 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो कांग्रेस का इस क्षेत्र पर दबदबा रहा. पार्टी ने इस क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर जीत दर्ज की जबकि बीजेपी को तीन सीटें मिली.
ADVERTISEMENT

Sikar Lok Sabha seat: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आने वाली सीकर लोकसभा सीट पर दिलचस्प माहौल बना हुआ है. बीजेपी ने यहां से स्वामी सुमेधानंद को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं उनके सामने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी(CPIM) के कॉमरेड अमरा राम मैदान में हैं. कांग्रेस ने यहां से कोई प्रत्याशी न उतारते हुए कॉमरेड अमरा राम को समर्थन देने का फैसला किया है. कांग्रेस के CPIM के समर्थन के साथ ही इस सीट का पूरा सियासी खेल फंस गया है. इस सीट पर सियासत इतनी दिलचस्प हो गई है कि, यहां से दो बार सांसद होने के बावजूद भी स्वामी सुमेधानंद अपनी जीत को लेकर सहज नहीं दिख रहे हैं. INDIA अलायंस के कॉमरेड अमरा राम वर्तमान सांसद स्वामी सुमेधानंद को जमकर चुनौती देते नजर आ रहे हैं, जिससे इस जाट बाहुल्य सीट पर यह लड़ाई हाल के वर्षों में देखी गई सबसे कठिन चुनावों में से एक बन गई है. आइए आपको बताते हैं क्या है इस सीट के चुनावी मुद्दे और सियासी समीकरण.