पहले फेज में जिन 21 राज्यों की 102 सीटों पर हुआ मतदान, 2019 के चुनाव में क्या थे नतीजे? जानिए

तमिलनाडु में 2019 के लोकसभा चुनाव में MK स्टालिन की पार्टी DMK और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर क्लीन स्वीप किया था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

First Phase Election: देश में कल लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हुए. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ. इसके साथ ही इस चरण में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी हुए. चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 102 सीटों पर 60.03 फीसदी वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स थे. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे थे जिन्हें पहली बार वोट डालना था. पहले चरण में मतदान के लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए थे.