लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी कर रहीं सियासी डेब्यू! चर्चित रही है इनकी शादी की कहानी
बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की डॉक्टर बेटी रोहिणी आचार्य अब राजनीति में हाथ आज़माने के लिए तैयार हैं. रोहिणी आचार्य बिहार की सारण लोकसभा सीट से अपना सियासी डेब्यू कर सकती हैं.
ADVERTISEMENT

रोहिणी आचार्य
Loksabha Elections 2024: बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की डॉक्टर बेटी रोहिणी आचार्य अब राजनीति में हाथ आज़माने के लिए तैयार हैं. रोहिणी आचार्य बिहार की सारण लोकसभा सीट से अपना सियासी डेब्यू कर सकती हैं. अगर ऐसा होता है तो वो लालू परिवार में से राजनीति में प्रवेश करने वाली चौथी संतान होंगी। रोहिणी के भाई तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं. उनके भाई तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा के सदस्य हैं और बहन मीसा भारती राज्यसभा सदस्य हैं.