BJP के मुस्लिम कैंडिडेट ने ही CAA पर उठाए सवाल, कौन हैं मल्लापुरम से चुनाव लड़ रहे मोहम्मद अब्दुल सलाम
BJP के मुस्लिम कैंडिडेट मोहम्मद अब्दुल ने एशियानेट न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, पार्टी को CAA के बारे में समझाने और लोगों को इसके बारे में समझाने के लिए मुस्लिम इलाकों में प्रभावी हस्तक्षेप करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि, लेकिन इस संबंध में भाजपा नेतृत्व के प्रयास 'अपर्याप्त' रहे है.
ADVERTISEMENT

Loksabha Elections 2024: केंद्र की मोदी सरकार देश में नागरिकता संशोधन ऐक्ट (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट-CAA) को साल 2019 से प्रभावी करने में जुटी हुई है. बीते 11 मार्च को गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए CAA के लागू होने की घोषणा भी कर की थी. हालांकि अब उन्हीं की पार्टी के केरल एक मल्लपुरम से उम्मीदवार अब्दुल सलाम का CAA पर रुख बीजेपी को परेशानी में डाल सकता है. दरअसल एशियानेट न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, पार्टी को CAA के बारे में समझाने और लोगों को इसके बारे में समझाने के लिए मुस्लिम इलाकों में प्रभावी हस्तक्षेप करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि, लेकिन इस संबंध में भाजपा नेतृत्व के प्रयास 'अपर्याप्त' रहे है. आइए आपको बताते हैं कौन है अब्दुल सलाम और क्या है उनकी मल्लपुरम सीट का समीकरण.