महाराष्ट्र: सीएम फेस खत्म होने जा रहा सस्पेंस, इन नेताओं को BJP आलाकमान ने बुलाया दिल्ली
Breaking: महाराष्ट्र में जल्द ही सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म होने वाला है. बीजेपी हाईकमान ने फडणवीस और शिवसेना, एनसीपी के नेताओं को दिल्ली बुलाया है. जल्द ही चर्चा के बाद सीएम फेस की घोषणा होगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शिंदे गुट की शिवसेना के एक सूत्र का दावा- पहले ही तय था सीएम किस पार्टी सेे बनेगा.
बैठकों में तय था- बीजेपी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी पर सीएम शिवसेना से ही होगा.
महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने के बाद सीएम फेस को लेकर घमासान शुरू हो गया है. इसी बीच बीजेपी हाई कमांड ने शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजीत पवार) के नेताओं के अलावा देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाया है. अब जल्द ही सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म होने वाला है.