महाराष्ट्र: CM फेस पर एकनाथ शिंदे ने किया साफ- कोई अड़चन नहीं, मोदी जी के निर्णय की होगी तामील

Breaking: एकनाथ शिंंदे ने साफ कह दिया. सरकार बनाने में मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं. BJP के 132 सीटों के सामने शिंदे ने किया सरेंडर. देवेंद्र फडणवीस बन सकते हैं सीएम.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: एकनाथ शिंदे के सोशल मीडिया X से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

PM मोदी और अमित शाह से फोन पर हो चुकी है सीएम फेस को लेकर बात- शिंदे.

point

एकनाथ शिंदे ने कहा- सीएम को लेकर कोई नाराजगी नहीं. जो मोदी जी चाहें वहीं होगा.

point

देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय- सूत्र

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने के बाद सीएम फेस के लिए घमासान के बीच दो बड़े डवलपमेंट हो गए हैं. एक तो बीजेपी आलाकमान ने पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को दिल्ली बुलाया है. अमित शाह कल यानी गुरुवार को इन नेताओं से मिलेंगे और सीएम फेस पर सस्पेंस खत्म हो जाएगा.