Manipur Election 2027: मणिपुर में BJP और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई ! रुद्र रिसर्च की ग्राउंड रिपोर्ट जानें क्या है हाल
मणिपुर चुनाव 2027 से पहले BJP और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला तेज है. रुद्र रिसर्च की ग्राउंड रिपोर्ट में जानें जातीय समीकरण, चुनावी मुद्दे और किस दल की स्थिति मजबूत दिख रही है.
ADVERTISEMENT

मणिपुर में किस पार्टी के सामने कौन सी चुनौतियां ? कौन वहां के लोगों का जीतेगा दिल ? पढ़ें रुद्र रिसर्च एंड एनालिटिक्स की विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट में.
पूर्वोत्तर भारत की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले मणिपुर में 2027 के विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तैयारियां धीरे-धीरे गति पकड़ रही हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव के अनुसार राज्य में कुल 20 लाख 51 हजार 357 मतदाता हैं तथा 60 विधानसभा क्षेत्र हैं. 2022 में पहली बार स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती होगी, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों सीटें जीतने के बाद कांग्रेस ने वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं.
