Shesh Bharat: नौगांव उपचुनाव में बदरुद्दीन अजमल की एंट्री, क्यों बढ़ी कांग्रेस-BJP की टेंशन?
नौगांव लोकसभा उपचुनाव में AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा और बीजेपी ने पूर्व IAS अधिकारी देवाशीष शर्मा को मैदान में उतारा है. प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी.
ADVERTISEMENT

नौगांव लोकसभा सीट का उपचुनाव अब एक ऐसी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म बन चुका है, जिसका क्लाइमेक्स किसी को नहीं पता. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल ने आखिरी वक्त पर खुद इस सीट से पर्चा दाखिल कर पूरे असम की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. कांग्रेस इसे बीजेपी की 'बी-टीम' की चाल बता रही है, तो बीजेपी इसे कांग्रेस के पतन का आखिरी अध्याय बता रही है. आखिर इस एक उपचुनाव पर पूरे देश की नजरें क्यों टिक गई हैं?
