'UPI पर लगने वाले चार्ज से भारत को नुकसान, अमेरिका को मुनाफा!', UPI के नए नियम पर राहुल गांधी का बड़ा दावा

सरकार द्वारा 2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% मर्चेंट शुल्क लगाने के फैसले पर सियासत तेज हो गई है. राहुल गांधी और संजय सिंह ने इसे आम जनता पर बोझ और महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताते हुए आदेश तुरंत वापस लेने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
राहुल गांधी
Google CTA

डिजिटल इंडिया की सबसे बड़ी पहचान माने जाने वाले UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पर शुल्क लगाने के सरकारी फैसले ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है. सरकार के इस कदम के खिलाफ विपक्ष पूरी तरह से हमलावर हो चुका है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस फैसले को जनता और अर्थव्यवस्था के हित के खिलाफ बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है.