इस्तीफे से दो घंटे पहले कर रहे थे केजरीवाल का समर्थन, कहानी AAP छोड़ने वाले राजकुमार आनंद की

आम आदमी पार्टी रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है. रोज सबूत पेश करती है. रोज आरोप लगाती है कि बीजेपी पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल सरकार में सात विभागों के मंत्री राजकुमार आनंद ने सरकार और AAP से इस्तीफा देकर पार्टी आरोपों को और हवा दे दी है.

ADVERTISEMENT

Delhi's Social Welfare Minister Raaj Kumar Anand
Delhi's Social Welfare Minister Raaj Kumar Anand
google news

Raaj Kumar Anand news: आम आदमी पार्टी रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है. रोज सबूत पेश करती है. रोज आरोप लगाती है कि बीजेपी पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल सरकार में सात विभागों के मंत्री राजकुमार आनंद ने सरकार और AAP से इस्तीफा देकर पार्टी आरोपों को और हवा दे दी है. इसकी पूरी पुष्टि तब होगी अगर राजकुमार आनंद आने वाले दिनों में पटका पहनकर बीजेपी ज्वाइन कर रहे होंगे. हालांकि राजकुमार आनंद ने कहा है कि उनके पास कोई ऑफर नहीं है.