राहुल गांधी के मंच पर नजर क्यों नहीं आते CJP के अभिजीत? जानिए 'कॉकरोच जनता पार्टी' और कांग्रेस की रणनीतिक दूरियों की कहानी
Rahul Gandhi CJP News: राहुल गांधी के साझा मंच पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े दीपके और अभिजीत नजर क्यों नहीं आते? न्यूज तक के कार्यक्रम 'मंच' में कांग्रेस प्रवक्ता यश श्रीवास्तव ने इस सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वोट चोरी, चंदा चोरी और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाने वाला हर व्यक्ति कांग्रेस के साथ है, भले ही वह मंच पर मौजूद न हो.
ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समय-समय पर यह आह्वान करते हैं कि वोट चोरी, भ्रष्टाचार और चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ बने इस साझा मंच पर राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठन, सभी लोग शामिल हो सकते हैं. हालांकि, इसके बावजूद कई बार यह देखा गया है कि कुछ प्रमुख चेहरे और संगठन, जैसे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) से जुड़े दीपके या उनके अन्य साथी, राहुल गांधी के साथ सीधे मंच साझा करते नजर नहीं आते.
इसी बीच न्यूज तक के खास कार्यक्रम 'मंच' में शिरकत करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता यश श्रीवास्तव ने देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, विपक्ष की रणनीतियों और राहुल गांधी के साझा मंचों पर खुलकर बातचीत की. इस दौरान चर्चा का मुख्य केंद्र यह रहा कि तमाम वैचारिक मुद्दों और सोशल मीडिया पर कांग्रेस या विपक्ष के समर्थन में खड़े होने के बावजूद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) से जुड़े दीपके, अभिजीत या उनके अन्य साथी राहुल गांधी के साथ सीधे मंच साझा करने से क्यों बचते नजर आते हैं. इस सवाल का उन्होंने जवाब दिया है.
'वोट चोरी और तानाशाही के खिलाफ हर विरोध का स्वागत'
कांग्रेस प्रवक्ता यश श्रीवास्तव ने इस सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि असली मुद्दा किसी एक मंच पर साथ दिखने का नहीं, बल्कि देश में चल रहे व्यवस्थागत संकट और 'वोट चोरी' का है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि यह मंच राजनीतिक, गैर-राजनीतिक और हर उस सामाजिक संगठन के लिए खुला है जो देशहित की बात करता है. यदि कोई व्यक्ति या संगठन दिल्ली आकर मंच पर नहीं भी पहुंच पाता है, लेकिन अपने स्तर से, अपने घर या क्षेत्र से इस तानाशाही के खिलाफ खड़ा है, तो कांग्रेस पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ है जो वोट चोरी, चंदा चोरी और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठा रहा है.
'किस पार्टी के क्या समीकरण हैं, यह जनता के लिए जरूरी नहीं'
राजनीतिक नूराकुश्ती और समीकरणों की चर्चा को दरकिनार करते हुए यश श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि जनता इन बातों में नहीं उलझना चाहती. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि चुनाव के नतीजे संदिग्ध क्यों दिख रहे हैं, मशीनें कैसे मैनिपुलेट हो रही हैं और वोटर लिस्ट के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है. लोकतंत्र में जनता ने जिसे चुना है, उसे अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी; कोई भी नेता या पदाधिकारी खुद को स्वयंभू या जनता से ऊपर नहीं मान सकता.
संघर्ष और जन-मनोबल की जीत
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की धांधलियों, दमनकारी नीतियों और युवाओं पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि जब पीड़ित छात्र और आम लोग सड़कों पर उतरे, तो सरकार को भी झुकना पड़ा. राहुल गांधी द्वारा ऐसे पीड़ितों को मंच पर खड़ा करने से जनता के भीतर जो मनोबल पैदा हुआ है और व्यवस्था पर जो दबाव बना है, असल जीत उसी से तय होती है.
Congress या BJP नैरेटिव की लड़ाई कौन जीत रहा? जानें आदेश रावल की राय
