MP Politics: राहुल गांधी ने सिंधिया का हाथ पकड़ा और चल दिए, देखते रह गए मल्लिकार्जुन खरगे, तस्वीरें वायरल

Rahul Gandhi Holds Scindia Hand: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की संसद भवन में मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस मुलाकात के गवाह बने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेसी नेता जो इस दृश्य को देखकर चौंक गए. राहुल और सिंधिया की यह तस्वीर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

संसद में राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात हुई (फोटो- पीटीआई)
संसद में राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात हुई (फोटो- पीटीआई)
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ दिखाई दिए, खरगे भी साथ दिखाई दिए

point

संसद भवन में आयोजित संविधान दिवस पर हुई मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुए

point

सोशल मीडिया में वायरल फोटो पर लग रही हैं अटकलें, संविधान दिवस पर आमना-सामना

मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाली एक घटना ने फिर से सभी का ध्यान खींचा है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की संसद भवन में मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस मुलाकात के गवाह बने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेसी नेता जो इस दृश्य को देखकर चौंक गए. राहुल और सिंधिया की यह तस्वीर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है.