Mukesh Malhotra: कौन हैं मुकेश मल्होत्रा? जिसने मंत्री जी के सपनों पर फेर दिया पानी, कैसा रहा सरपंच से विधायक तक सफर

Mukesh Malhotra: मुकेश मल्होत्रा ने एमपी के विजयपुर विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव में वन मंत्री रामनिवास रावत को झटका देते हुए बड़ी जीत हासिल की है. बताया जाता है कि कभी मुकेश के सहारे ही रावत चुनाव जीतते थे और अब उन्हीं मुकेश ने रावत को चुनाव में हरा दिया. 2013 में मुकेश मल्होत्रा बीजेपी में शामिल हुए थे. हालांकि 2018 और 2023 का विधानसभा चुनाव उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था.

ADVERTISEMENT

मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव में बीजेपी के मंत्री का डिब्बा गोल कर दिया.
मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव में बीजेपी के मंत्री का डिब्बा गोल कर दिया.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

विजयपुर सीट में हुए उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार, मंत्री हार गए

point

कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा 7 हजार वोटों से जीते, मंत्री रावत को हराया

point

सरपंच से विधायक बने मुकेश मल्होत्रा ने बीजेपी से शुरू की थी राजनीति

Mukesh Malhotra News: मध्यप्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने इतिहास रच दिया. सहरिया आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मुकेश ने बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्य के वन मंत्री रामनिवास रावत को 7,000 वोटों से हराकर सबको चौंका दिया. उनकी इस जीत ने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है. मुकेश ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए 7 बार के विधायक और वन मंत्री रामनिवास रावत को हराकर राजनीतिक हलकों में सनसनी मचा दी.