2029 में राहुल गांधी होंगे इंडिया गठबंधन से पीएम पद के दावेदार? CPIM और कांग्रेस नेताओं के रुख से सियासी हलचल तेज
INDIA Alliance 2029: 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. CPIM महासचिव एमए बेबी ने संकेत दिया कि अगर विपक्षी गठबंधन बहुमत हासिल करता है तो राहुल गांधी पीएम पद के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं. वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व राहुल गांधी ही करेंगे. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi PM Candidate 2029
2029 के लोकसभा चुनावों में अभी लंबा वक्त बाकी है, लेकिन विपक्षी गठबंधन (INDIA Alliance) के अंदर भविष्य के प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. क्या विपक्षी दल 2029 के आम चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार करने के लिए तैयार हो रहे हैं? यह सवाल तमिलनाडु की राजनीति से लेकर दिल्ली के गलियारों तक तेजी से गूंज रहा है.
