राहुल गांधी के टेस्ट में प्रशासन की खुल गई पोल, सबके सामने लगा दी रायबरेली के DM की क्लास, देखें

बैठक में राहुल, रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर से महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी ले रहे थे. जिस पर डीएम राहुल को भरोसा दिला रही थीं कि सुरक्षा व्यवस्था सब ठीक है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

महिला सुरक्षा पर बात कर रही DM के सामने आई राहुल गांधी ने कर दिया 'रियलिटी चेक'

point

राहुल गांधी का ये अंदाज काफी चर्चा में है.

कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी जब अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे तो एक गजब का सीन क्रिएट हो गया. यहां राहुल ने बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में हिस्सा लिया. इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा टेस्ट लिया, जिससे प्रशासन की पोल खुल गई. दरअसल, वहां राहुल ने अपने मोबाइल से हेल्पलाइन नंबर 181 डायल कर दिया. हेल्पलाइन पर घंटी तो गई, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया. बस इसी बात पर राहुल गांधी भड़क गए. उन्होंने सामने ही डीएम से कहा कि मेरा फोन नहीं उठता, ये सुरक्षा है आपकी?