देश का मिजाज सर्वे: केरल में मोदी नहीं राहुल के जलवे! कांग्रेस, बीजेपी को इतनी सीटों का अनुमान

केरल में लोकसभा की 20 सीटें है. 2019 में हुए पिछले चुनाव की बात करें, तो कांग्रेस के अलायंस UPA का दबदबा था क्योंकि नतीजों में प्रदेश की 20 में 19 सीटों पर UPA ने ही कब्जा जमाया था,

ADVERTISEMENT

rahul gandhi and narendra modi
rahul gandhi and narendra modi
Google CTA

Mood of The Nation: इंडिया टुडे के ‘मूड ऑफ द नेशन'(MOTN) यानी देश का मिजाज सर्वे से आए आंकड़ों में एकतरफ तो देश में बीजेपी की एकबार और सरकार बनते दिख रही है, लेकिन दूसरी तरफ पार्टी की एक कमजोर कड़ी भी सामने आ रही है. बीजेपी जहां देश के उत्तर, पूर्व और पश्चिम में तो पताका फहराती नजर आ रही है, लेकिन वहीं दक्षिण के राज्यों में अगर कर्नाटक को छोड़ दे तो लगभग शून्य पर सिमटती दिख रही है. वैसे इस आर्टिकल में हम दक्षिण के राज्य केरल की बात कर रहे है, जहां कांग्रेस का INDIA अलायंस राज्य में पूरी तरह से डोमिनेट करता नजर आ रहा है और बीजेपी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है. आइए आपको बताते हैं लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है केरल की जनता का मिजाज और क्या थे पिछले चुनाव के नतीजे.