राहुल गांधी की 'वोट चोरी' थ्योरी पर SIT की मुहर! कॉल सेंटर के जरिए 6000 वोट डिलीट, 7 लोगों पर चार्जशीट

कर्नाटक चुनाव में कॉल सेंटर और सॉफ्टवेयर के जरिए वोटर लिस्ट से नाम हटाने के राहुल गांधी के आरोपों पर SIT जांच ने मुहर लगा दी है. 22 हजार पन्नों की चार्जशीट में वोट चोरी की पूरी साजिश, मास्टरमाइंड और तकनीकी तरीका सामने आया है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी
राहुल गांधी
google news

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले 'वोट चोरी' को लेकर जो बड़ा दावा किया था अब उसकी पुष्टि हो गई है. कर्नाटक सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी 22 हजार पन्नों की रिपोर्ट में राहुल गांधी की थ्योरी को सही ठहराया है. SIT ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें चार बार के बीजेपी विधायक सुभाष गुट्टेदार, उनके बेटे हर्षानंद गुट्टेदार और एक पूरा गिरोह शामिल है.