वर्ल्ड कप में हार के बाद से सोशल मीडिया ट्रेंड में बरकरार, देखिए ये ‘पनौती’ है क्या?

“पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया. यह एक नकारात्मक शब्द है. जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को ‘पनौती’ कह दिया जाता है.

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री मोदी के लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल कर घिरे राहुल गांधी
प्रधानमंत्री मोदी के लिए पनौती शब्द का इस्तेमाल कर घिरे राहुल गांधी
google news

Panauti Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में जैसे ही भारत हारा सोशल मीडिया पर पनौती शब्द ट्रेंड करने लगा. बात तब बढ़ गई जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान की चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी को टारगेट कर इस शब्द का इस्तेमाल किया. इसे लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस की तीखी आलोचना के साथ माफी मांगने की मांग की है. उधर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने बीजेपी को टैग करते हुए लिखा.