राहुल गांधी को पहले ही लग गई थी पिता राजीव गांधी की हत्या की आशंका? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' में राजीव गांधी की सुरक्षा और उनकी हत्या से पहले के हालात को लेकर कई अहम बातें सामने आई हैं. किताब के मुताबिक, मार्च 1991 में राहुल गांधी ने पिता की सुरक्षा को लेकर अपनी मां सोनिया गांधी के सामने गंभीर आशंका जताई थी. जानिए राहुल गांधी की उस चेतावनी और 21 मई 1991 की घटना से जुड़ी पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Sonia Gandhi Book Revealation
सोनिया गांधी की किताब में राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी की चेतावनी का जिक्र(फाइल फोटो)
Google CTA

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर लगभग 36 साल बाद एक बार फिर सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं. यह खुलासे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) में किए गए हैं. इस पुस्तक में सोनिया गांधी ने विस्तार से बताया है कि किस प्रकार उस समय राजीव गांधी की जान को लगातार खतरा था, लेकिन राजनीतिक कारणों से उनकी सुरक्षा के इंतजामों में भारी कटौती कर दी गई थी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि राहुल गांधी को उस समय इस घटना की आशंका हो गई थी. विस्तार से जानिए पूरी बात.

मार्च 1991 का वह वाकया: जब राहुल गांधी ने जताई थी अनहोनी की आशंका

किताब के हवाले से सोनिया गांधी लिखती हैं कि मार्च 1991 में ईस्टर की छुट्टियों के दौरान जब राहुल गांधी पढ़ाई छोड़कर अमेरिका से घर आए थे, तब उन्होंने अपने पिता के साथ बिहार के एक चुनावी दौरे पर जाने की जिद की थी. इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने जो कुछ देखा, उससे वे बेहद हैरान और चिंतित थे. राजीव गांधी जिस खुली जीप में सफर कर रहे थे, उस पर विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थर और ईंटें बरसाई जा रही थीं, और हैरानी की बात यह थी कि स्थानीय पुलिसकर्मी सब कुछ देखते हुए भी मूकदर्शक बने हुए थे. इस घटना के बाद, मार्च 1991 में वापस अमेरिका लौटने से पहले राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से बेहद गंभीर बात कही थी:

'अगर पिता की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, तो उन्हें जल्द ही उनके अंतिम संस्कार के लिए घर वापस आना पड़ेगा.'

SPG सुरक्षा हटाने और राजनीतिक उपेक्षा का आरोप

सोनिया गांधी ने किताब में यह भी रेखांकित किया है कि 1984 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही राजीव गांधी को कई आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों से गंभीर खतरा था. दिसंबर 1984 की एक समिति की बैठक में यह तय हुआ था कि उन्हें एसपीजी (Special Protection Group) की सुरक्षा मिलती रहेगी. लेकिन वीपी सिंह की सरकार ने अगले ही महीने उनकी SPG सुरक्षा हटा ली और उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षित बलों की जगह स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया गया.

कांग्रेस पार्टी की तरफ से वीपी सिंह और चंद्रशेखर दोनों प्रधानमंत्रियों से सुरक्षा बढ़ाने की लगातार मांग की गई, लेकिन इसे अनसुना कर दिया गया. दौरों के दौरान उनके साथ केवल एक या दो निजी सुरक्षाकर्मी (PSO) होते थे, जिनके पास केवल एक पिस्तौल होती थी. सोनिया गांधी लिखती हैं कि राज्य पुलिस के पास बड़े नेताओं को सुरक्षा देने का न तो विशेष प्रशिक्षण होता है और न ही पर्याप्त संसाधन.

21 मई 1991 की वह दर्दनाक घटना

गौरतलब है कि तमाम चेतावनियों और सुरक्षा में ढिलाई के बीच, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती बम धमाके में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. इस हमले को तमिल उग्रवादी संगठन लिट्टे (LTTE) द्वारा अंजाम दिया गया था. सोनिया गांधी की यह आत्मकथात्मक पुस्तक उनके निजी जीवन, पारिवारिक संघर्ष और देश के राजनीतिक इतिहास के कई अनछुए पहलुओं को सामने लाती है.

सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था में पीएम पद? अपनी नई किताब 'बिलोंगिंग अ जर्नी ऑफ लव' में बताई पूरी कहानी