भारत के चुनाव में नोटा की कहानी, भूपेश बघेल के बयान के बाद फिर इसपर छिड़ी चर्चा

नोटा को पहली बार 2013 में पांच राज्यों के स्टेट इलेक्शन में यूज किया गया था. इसके बाद 16वीं लोकसभा के लिए यानी 2014 के चुनावों में पूरे देश में पहली बार नोटा का उपयोग किया गया.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद NOTA एक बार फिर से चर्चा में है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान के बाद NOTA एक बार फिर से चर्चा में है.
Google CTA

NOTA in Elections: चुनाव आते ही NOTA यानी (None of the above) फिर से चर्चा में आ गया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नोटा पर बयान देकर इसे एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है. भूपेश बघेल ने कहा है कि नोटा को खत्म कर देना चाहिए. उन्होंने प्रत्याशियों के बीच जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को मिलने के कारण कहा कि वोटर अनजाने में नोटा का चयन करते हैं. बघेल ने कहा कि वोटर वोट डालते समय कंफ्यूज हो जाता है और वह यह सोचकर वोट डालता है कि उसे या तो ऊपर वाला या नीचे वाला बटन दबाना है.