Shesh Bharat: रेवंत रेड्डी के किले में BJP का 'बंसल प्लान', क्या यूपी का फॉर्मूला अब तेलंगाना में आजमाया जाएगा?

सुनील बंसल को बीजेपी ने तेलंगाना की जिम्मेदारी में बरकरार रखा है. उनके साथ अभय पाटिल और रेखा शर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है. बंसल पहले भी तेलंगाना के संगठनात्मक काम देख चुके हैं. अब पार्टी की नजर राज्य में संगठन मजबूत करने, गुटबाजी संभालने और आने वाले चुनावों की तैयारी पर है.

ADVERTISEMENT

sunil bansal
sunil bansal
Google CTA

क्या बीजेपी ने दक्षिण के अभेद्य किले को ढहाने के लिए अपने सबसे बड़े 'सिक्रेट वेपन' को मैदान में उतार दिया है? क्या उत्तर प्रदेश में सपा, बीएसपी, कांग्रेस की हवा निकालने वाले और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक करिश्मा करने वाले सुनील बंसल अब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नींद उड़ाने वाले हैं? बीजेपी हाईकमान ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक बार फिर सुनील बंसल पर भरोसा जताया है और उन्हें तेलंगाना का प्रभारी नियुक्त किया है. यह कोई सामान्य नियुक्ति नहीं है. यह कांग्रेस के दक्षिण के सबसे मजबूत गढ़ पर 'अमित शाह के सबसे भरोसेमंद चाणक्य' का सीधा धावा है! कौन हैं सुनील बंसल, क्या है उनका अचूक चुनावी ट्रैक रिकॉर्ड, और क्यों उनके तेलंगाना आने से कांग्रेस और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच जानी चाहिए.