बहू की जीत के लिए पंचायत चुनाव में अमेरिका से वोट डालने आए ससुर, केरल के बाद इस राज्य में कांग्रेस की जबरदस्त लहर

Telangana Panchayat Election: देश की राजनीति में एक वोट की अहमियत एक बार फिर सामने आई है. दरअसल, तेलंगाना के पंचायत चुनाव में एक वोट से जीत दर्ज की गई है. यहां एक ससुर अपनी बहु को वोट देने अमेरिका से पहुंचे. माना जा रहा है कि तेलंगाना में पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मिली बंपर बढ़त ने सीएम रेवंत रेड्डी की सियासी पकड़ को और मजबूत कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Telangana Panchayat Election  News
Telangana Panchayat Election News
Google CTA

Telangana Panchayat Election: देश की राजनीति का बहुत चर्चित किस्सा है कि जब एक वोट से अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी. कांग्रेस सांसद गिरधर गमांग उड़ीसा के सीएम चुने गए थे लेकिन उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा नहीं दिया था. उन्हीं के एक वोट को वाजपेयी की सरकार गिरने का क्रेडिट दिया जाता है. राजनीति में एक वोट से हारने का ये तो एक किस्सा है. एक वोट से जीतने का एक किस्सा तेलंगाना के पंचायत चुनाव हुआ. निर्मल जिले के बागापुर पंचायत में मुथ्याला श्रीवेदा ने एक वोट से सरपंच का चुनाव जीत लिया. श्रीवेदा की एक जीत का क्रेडिट दिया जा रहा है उनके ससुर मुथ्याला इंद्रकरण रेड्डी को जो बहू के चुनाव में वोट डालने खास तौर से अमेरिका से पहुंचे थे.