TMC की सांसद मिमी चक्रवर्ती को ये क्या हो गया, इस्तीफा लेकर ममता के पास क्यों पहुंच गईं?

5 साल में ही मिमी चक्रवर्ती की राजनीति डगमगाने लगी है. वैसे तृणमूल कांग्रेस ने अभी तक ये कन्फर्म नहीं किया है कि, वो फिर से मिमी को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी या नहीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Mimi Chakraborty: ममता बनर्जी के दिन आजकल ठीक नहीं चल रहे हैं. पहले कांग्रेस के साथ सब ठीक नहीं था इसलिए उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया लेकिन अब उनकी खुद की पार्टी में भी सब ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी की हाईप्रोफाइल सांसद मिमी चक्रवर्ती ने समय से पहले ही लोकसभा की सदस्यता से पार्टी सुप्रीमो ममता को इस्तीफा सौंप दिया है. आज कोलकाता में ममता से मिलने मिमी चक्रवर्ती विधानसभा गईं थी जहां उन्होंने ममता से कहा, ‘Politics is not my Cup of Tea’ यानी राजनीति मेरे बस की बात नहीं. हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि, मिमी चक्रवर्ती अपने चुनाव क्षेत्र जादवपुर में तृणमूल नेताओं की हरकतों से परेशान थीं.