Uttarakhand: मियांवाला का नाम बदलकर हुआ रामजीवाला, धामी सरकार ने ईद के दिन बदल दिए कई जगहों के नाम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ये नामकरण जनभावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कई स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया है. सीएम ने कहा ऐसा जन भावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के तहत किया जा रहा है. जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरित हो सकें.
