वरुण गांधी ने पत्नी समेत पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात तो बंगाल की सियासत में क्यों हलचल हो गई तेज? जानें पूरा समीकरण

Varun Gandhi Narendra Modi Meeting: वरुण गांधी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ पीएम से मुलाकात कर सियासी हलचल तेज कर दी है. लंबे समय से बीजेपी से दूरी की चर्चाओं के बीच यह मुलाकात नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत मानी जा रही है. खासतौर पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में इसे बड़े बदलाव की आहट के तौर पर देखा जा रहा है, जहां आगामी रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

ADVERTISEMENT

Varun Gandhi Narendra Modi Meeting
Varun Gandhi Narendra Modi Meeting
google news

उत्तर प्रदेश सहित बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई है, जब पीलीभीत से सांसद रहे वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वरुण गांधी ने मंगलवार को सपरिवार से पीएम से मुलाकात की और खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसी पोस्ट में उन्होंने पीएम से आशीर्वाद लेने और उनका मार्गदर्शन हासिल करने की बात कही है. सियासी गलियारों में इस मुलाकात को उनकी पत्नी के बंगाल कनेक्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है.