पश्चिम बंगाल उपचुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, नंदीग्राम सीट से चंद्रनाथ रथ की मां को बनाया उम्मीदवार

West Bengal By Election 2026: नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ा दांव चलते हुए सुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है. चंद्रनाथ रथ की चुनाव परिणाम के बाद हत्या हुई थी. नंदीग्राम में बीजेपी की हसिरानी रथ का मुकाबला TMC की संचिता प्रधान और बागी गुट के मोहम्मद एतेशामुल हक से होगा. जानिए उपचुनाव की पूरी कहानी, उम्मीदवार और चुनाव की तारीखें.

ADVERTISEMENT

नंदीग्राम उपचुनाव 2026 में बीजेपी उम्मीदवार हसिरानी रथ
नंदीग्राम उपचुनाव 2026 में बीजेपी उम्मीदवार हसिरानी रथ
Google CTA

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राज्य का पारा हाई है. इस बार वजह उपचुनाव है. राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होने के साथ ही TMC और TMC के बागी गुट के बाद अब बीजेपी ने भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. इस चुनाव में भी बीजेपी ने मास्टरस्ट्रोक चला है और उन्होंने नंदीग्राम सीट से सुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार बनाया है. यह वहीं चंद्रनाथ रथ है जिनकी हत्या चुनाव परिणाम आने के बाद की गई थी. ऐसे में बीजेपी का उन्हें नंदीग्राम से उन्हें उम्मीदवार बनाकर उपचुनाव में उतारना एक बड़ा दांव माना जा रहा है.