Haryana Assembly Election: बृजभूषण शरण सिंह को बीजेपी ने ऐसा क्या कहा कि हो गई बोलती बंद?
Brij Bhushan Singh: विवादित नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अब कुछ नहीं बोलेंगे? दरअसल, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से बृजभूषण लगातार हमलावर हैं.
ADVERTISEMENT

बृजभूषण शरण सिंह और विनेश फोगाट
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर बृजभूषण शरण सिंह हमलावर
बृजभूषण ने कहा है कि पहलवानों के आंदोलन के पीछे कांग्रेस की साजिश
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने चुनाव से पहले थामा कांग्रेस का दामन
BJP on Brijbhushan Sharan Singh: विवादित नेता, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही उन पर लगातार हमलावर हैं. लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर इा रही है कि हरियाणा चुनाव को देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने अब इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह को इस मामले में कुछ न बोलने की हिदायत दी है. दरअसल, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से बृजभूषण लगातार हमलावर हैं. ये दोनों शीर्ष पहलवान उनके निशाने पर आ गए हैं.