उपराष्ट्रपति चुनाव में कौन भारी? जानें NDA और INDIA गठबंधन के सांसदों का पूरा आंकड़ा
एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है. तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले राधाकृष्णन का नाम सामने आने के बाद से विपक्षी INDIA गठबंधन में हलचल भी तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

पीएम मोदी और सीपी राधाकृष्णन (File Photo: X/ narendramodi)
NDA ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. इस पद ने लिए उन्होंने रविवार को सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की. इसके बाद देश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. इस ऐलान के बाद ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की. इस दौरान उन्होंने अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा. हालांकि, इस बीच आज इस चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक भी बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. ऐसे में चलिए जानते है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान कैसे होता है और इस चुवना में किसी दल के पास कितने नंबर हैं.