अरविंद केजरीवाल क्यों देने जा रहे इस्तीफा? BJP का दबाव या करप्शन में घिरी AAP का मास्टर स्ट्रोक, विस्तार से समझिए

केजरीवाल ने जेल से बाहर आते ही जो दांव चला उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. जब जेल में रहते हुए उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो जेल से बाहर आते ही अचानक ये फैसला क्यों? 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अरविंद केजरीवाल 17 सितंबर को अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

point

अब देखना ये है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

तिहाड़ जेल से 177 दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर बाहर आए और BJP उनके इस्तीफे की मांग को लेकर हमलावर हो गई. अरविंद केजरीवाल जबसे शराब नीति घोटाले के आरोपी बनाए गए हैं, तभी से इनके इस्तीफे की मांग की जा रही है. हालांकि केजरीवाल ने जेल से बाहर आते ही जो दांव चला उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. जब जेल में रहते हुए उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो जेल से बाहर आते ही अचानक ये फैसला क्यों?