क्या राजस्थान में वसुंधरा के किनारे होने से बिगड़ जाएगा BJP का खेल? जाने सियासी समीकरण

राजस्थान चुनाव में बीजेपी वसुंधरा राजे को साइड्लाइन कर रही है. क्या बिना राजे बीजेपी चुनावों में दिखा पाएगी दम?

ADVERTISEMENT

Raje Vasundhara
Raje Vasundhara
Google CTA

राजस्थान में चुनाव बेहद करीब है. पार्टियों ने अपने चुनावी अभियान तेज कर दिए हैं. प्रदेश में पिछले 25 सालों से अल्टरनेट सरकार की परंपरा रही है. एक तरफ बीजेपी कांग्रेस के बाद एंटी इन्कंबेंसी के बल पर सत्ता में आने की हर कोशिश कर रही है. वहीं कांग्रेस गहलोत सरकार की लाभकारी योजनाओं के दम पर इस परंपरा को तोड़ना चाहती है. कांग्रेस पार्टी में भले ही सीएम फेस घोषित न हुआ हो पर, मुख्यमंत्री गहलोत फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं. वहीं बीजेपी ने ‘फेस कमल के फूल’ को बनाया है. हालांकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रही हैं.