2027 चुनाव से पहले पंजाब में राहुल गांधी की एंट्री, क्या चन्नी और राजा वडिंग के बीच का 'अंतर्कलह' खत्म कर पाएंगे राहुल?

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है. बाबा बकाला की राजनीतिक कॉन्फ्रेंस में चरणजीत सिंह चन्नी खेमे का शक्ति प्रदर्शन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग की गैरमौजूदगी ने पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को हवा दी है. जानिए राहुल गांधी का दौरा, कांग्रेस की रणनीति, 'स्लीपर सेल' विवाद और मालवा की 69 सीटों पर पार्टी की नजर की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Punjab Election 2027
Punjab Election 2027
Google CTA

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीतियों को लेकर कांग्रेस एक तरफ जहां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के भीतर की खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में दिल्ली में एकजुटता का संदेश देने की कोशिशों के बावजूद पंजाब में नेताओं के बीच की दूरियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं. बाबा बकाला में रक्खड़ पुन्निया मेले के अवसर पर आयोजित कांग्रेस की राजनीतिक कॉन्फ्रेंस में पार्टी की यह गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सबके सामने आ गई.