MOTN Survey: अगर आज पंजाब में हुए लोकसभा चुनाव तो किस पार्टी को कितनी बढ़त? जानिए ताजा सर्वे के आंकड़े
MOTN Survey 2026: अगर आज पंजाब में लोकसभा चुनाव हुए तो BJP का खाता खुल सकता है, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलने का अनुमान है. जानिए BJP और कांग्रेस के सीटों व वोट शेयर से जुड़े ताजा सर्वे के आंकड़े और पंजाब में बदलते सियासी समीकरण की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

MOTN Survey 2026
पंजाब में मौजूदा वक्त में आम आदमी पार्टी की सरकार है. 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और AAP से लेकर BJP तक चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है. हालांकि इससे पहले हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था और पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी. ऐसे में सवाल उठता है कि 'अगर आज पंजाब में लोकसभा चुनाव हुए तो किस पार्टी की क्या स्थिति होगी?' इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर का मूड ऑफ द नेशन(Mood of the Nation) अगस्त 2026 के ताजा सर्वे के नतीजे सामने आए है, जिसमें इस सवाल का जवाब भी मिला है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है जनता का मूड.
