पंजाब चुनाव सर्वे: AAP, BJP कांग्रेस या अकाली दल किसकी बढ़त ? Matrize के फाउंटर ने बता दिया !
पंजाब विधानसभा चुनाव पर Matrize के ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के बाद मैटराइज के फाउंडर ने पंजाब के सियासत को लेकर क्या विश्लेषण बताया ?
ADVERTISEMENT

पंजाब में माहौल क्या है ? चुनाव से पहले किसको बढ़त ?
पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल अब तेज हो गई है. आगामी चुनावों में किस दल का पलड़ा फिलहाल भारी है ? यानी आज की तरीख में पंजाब में विधानसभा चुनाव हो जाएं तो कौन दल कितनी बढ़त के साथ रहेगा, इसे लेकर Matrize (मैट्राइज) के हालिया सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. 'News Tak' के विशेष कार्यक्रम में तक चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर और मैट्रिज के फाउंडर मनोज सिंह के बीच हुई चर्चा में पंजाब के राजनीतिक मूड का विस्तृत विश्लेषण किया गया.
