सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला, निहंग ने कृपाण से किया वार; VIDEO आया सामने
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ. गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास एक निहंग ने कथित तौर पर कृपाण से वार किया. हमले में बादल के हाथ में चोट लगी. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

Sukhbir Singh Badal
महाराष्ट्र के नांदेड़ से शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमले की खबर सामने आई है. गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास एक निहंग ने कथित तौर पर उन पर धारदार हथियार से हमला किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट आई है. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
