बुजुर्गों का एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 70 वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

Rajasthan News: राजस्थान में भीलवाड़ा पुलिस ने बुजुर्ग लोगों का एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है. साथ ही पुलिस ने ठगी के मुख्य सरगना समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. ये बदमाश एटीएम के बाहर खड़े बुजुर्गों की रेकी कर उनके पीछे-पीछे एटीएम में जाकर उनके […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan News: राजस्थान में भीलवाड़ा पुलिस ने बुजुर्ग लोगों का एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है. साथ ही पुलिस ने ठगी के मुख्य सरगना समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. ये बदमाश एटीएम के बाहर खड़े बुजुर्गों की रेकी कर उनके पीछे-पीछे एटीएम में जाकर उनके एटीएम का पिन और पासवर्ड देख लेते थे. इसके बाद उन्हें बातों मे उलझाकर एटीएम बदल लेते थे और उनके खातों से पैसा निकाल लेते थे. पुलिस ने 70 वारदातों का खुलासा करते हुए इनसे 30 ATM कार्ड भी बरामद किए हैं. आरोपी राजस्थान के भीलवाड़ा, अजमेर समेत यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में बुजुर्गों को अपना निशाना बना चुके हैं.