Rajasthan Weather Update: मानसून की एंट्री के बाद भीगा जयपुर, मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Update: Monsoon has entered Rajasthan from the south-eastern parts. Along with this, monsoon has also entered the state capital Jaipur.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Monsoon News: राजस्थान में कब एंट्री करेगा मानसून? मौसम विभाग की ओर से सामने आई बड़ी जानकारी 
Rajasthan Monsoon News: राजस्थान में कब एंट्री करेगा मानसून? मौसम विभाग की ओर से सामने आई बड़ी जानकारी 
google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दक्षिणी-पूर्वी भागों से मानसून ने प्रवेश किया है. इसी के साथ प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी मानसून ने एंट्री ले ली है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए आगामी कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान (Rajasthan News) के कुछ भागों में बादलों की गर्जन के साथ बारिश की संभावना बताई है. वहीं, 29 जून से उत्तर-पूर्वी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के जयपुर (Jaipur News) और भरतपुर संभाग में 29 जून से 2 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है.