'ग्रामीणों को दोष...', जयपुर में CJP टीम से मारपीट के बाद आशुतोष रांका का बड़ा दावा, बोले - 'बाहर से भेजे गए थे लोग'
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर CJP टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया. धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप लगे. आशुतोष रांका ने कहा कि हिंसा भड़काने के लिए बाहर से लोग भेजे गए थे. उन्होंने स्थानीय BJP पार्षद पर कुछ लोगों को पैसे बांटने का आरोप भी लगाया.
ADVERTISEMENT

ashutosh ranka
जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण करने गई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पर हमला हो गया. शुक्रवार सुबह स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया. धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद टीम को गांव से बाहर लौटना पड़ा. CJP ने पथराव का भी आरोप लगाया है.
