बालोतरा: उधर पति काम पर, इधर पत्नी के साथ लग जाता था प्रेमी, प्यार में धोखे की गजब कहानी...

बालोतरा में अपनी खूबसूरती के अहंकार में डूबी एक महिला ने अपने सरकारी टीचर प्रेमी के साथ मिलकर सोते हुए पति की हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

राजस्थान न्यूज
राजस्थान न्यूज
google news

राजस्थान के बालोतरा जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. यहां एक पत्नी ने अपनी खूबसूरती के अहंकार और अवैध प्रेम संबंधों के चलते अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. इस 'मर्डर मिस्ट्री' में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी, जो कि एक सरकारी शिक्षक है, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.