बानसूर में सिर्फ हॉर्न बजाने पर देवर और गर्भवती भाभी को सरेराह पीटा, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

Bansur Viral Video: बानसूर में मामूली हॉर्न बजाने पर खौफनाक रोड रेज की घटना सामने आई. दबंगों ने देवर और उसकी गर्भवती भाभी को बीच सड़क घेरकर बेरहमी से पीटा, पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. हमले में गर्भवती महिला को गंभीर चोटें आई हैं और हालत नाजुक बताई जा रही है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Bansur Viral Video
Bansur Viral Video
google news

राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अलवर रोड बाईपास पर कुछ दबंग युवकों ने मामूली विवाद में एक युवक और उसकी गर्भवती भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया. इस बर्बर हमले में गर्भवती महिला के पेट में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है. पूरी वारदात पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.