बांसवाड़ा: BAP नेता के भाई की हत्या का खुला राज! प्रेम प्रसंग के चलते पति-पत्नी ने मिलकर अनिल को उतारा मौत के घाट

BAP leader brother killed: राजस्थान के बांसवाड़ा में BAP नेता अशोक निनामा के भाई अनिल निनामा की हत्या का बड़ा खुलासा हुआ है. प्रेम प्रसंग के शक में पति-पत्नी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है. जानिए पूरी घटना, मरने से पहले अनिल ने क्या बताया और कैसे हुआ इस हत्याकांड का खुलासा.

ADVERTISEMENT

Anil Ninama murder case
Anil Ninama murder case
google news

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा (28) की निर्मम हत्या कर दी गई है. 13 अप्रैल की रात खमेरा थाना क्षेत्र के काली मगरी इलाके में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है/ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दंपती को हिरासत में लिया है. विस्तार से जानिए इस मामले की हर पहलू.