बाड़मेर सड़क हादसा: नई शुरुआत से पहले उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की आखिरी रील देख फट रहा लोगों का कलेजा

बाड़मेर नेशनल हाईवे 68 पर हुए सड़क हादसे में जोधपुर के इंजीनियर बाबूलाल चौधरी का पूरा परिवार खत्म हो गया. हादसे से पहले पत्नी द्वारा बनाई गई आखिरी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.
google news

राजस्थान के बाड़मेर में नेशनल हाईवे 68 पर एक ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ जिसने जोधपुर के एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया. सुजलॉन कंपनी में चीफ इंजीनियर बाबूलाल चौधरी का ट्रांसफर बाड़मेर हुआ था. वे अपनी पत्नी बेबी और मासूम बेटे विवान के साथ नई जॉइनिंग के लिए बाड़मेर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुई एक भिड़ंत ने सब कुछ उजाड़ दिया.